Mahavatar Narsimha Box Office Day 34: पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने अपने पाँचवें हफ़्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई भाषाओं और फॉर्मेट में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है, जिससे यह भारत में रिलीज़ हुई सबसे सफल एनिमेटेड फिल्मों में से एक बन गई है। आइए यहाँ जानते हैं कि 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज़ के 34वें दिन यानी पाँचवें बुधवार को कितना कलेक्शन किया?
'महावतार नरसिम्हा' ने 34वें दिन कितनी कमाई की?
'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में दहाड़ते हुए एक महीने से ज़्यादा हो गया है, लेकिन दर्शकों के दिमाग़ से इसका खुमार उतर नहीं रहा है। जहाँ वॉर 2 और कुली जैसी नई फ़िल्में सिर्फ़ दो हफ़्तों में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हैं, वहीं यह कम बजट की एनिमेटेड फिल्म ख़ूब कमाई कर रही है। अपने बजट से सैकड़ों गुना ज़्यादा मुनाफ़ा कमा चुकी यह फ़िल्म पाँचवें हफ़्ते में भी नहीं रुकी और हर दिन करोड़ों की कमाई करती रही। गणेश चतुर्थी के मौके पर इसे बप्पा का आशीर्वाद मिला और इसी के साथ इसके कलेक्शन में उछाल देखा गया।
आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट सैकोनिल्क के अनुसार, अपने 34वें दिन, बुधवार, 27 अगस्त को फ़िल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही 'महावतार नरसिम्हा' की 34 दिनों में कुल कमाई अब 237.10 करोड़ रुपये हो गई है।
फ़िल्म ने 34वें दिन हिंदी (2D) में कुल 12.69% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 7.80% दर्शक आए, जबकि दोपहर में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 14.47% हो गई। शाम के शो में 15.10% दर्शक आए, जबकि रात के शो में 13.39% दर्शक आए। वहीं, हिंदी (3D) वर्जन का
प्रदर्शन थोड़ा बे
हतर रहा है और कुल 12.95% दर्शक आए। सुबह के शो में 8.82%, दोपहर के शो में 13.34%, शाम के शो में 17.13% और रात के शो में 12.49% दर्शक आए।
'महावतार नरसिम्हा' लगातार 'वॉर 2' को पछाड़ रही है
'महावतार नरसिम्हा' ने अपनी दमदार कमाई से तहलका मचा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' पर भारी साबित हो रही है। आपको बता दें कि 'वॉर 2' का कुल कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये है। वहीं, भारत में 'महावतार नरसिम्हा' की कुल कमाई 237.10 करोड़ रुपये हो गई है। यानी यह एनिमेटेड फिल्म एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' लगभग 8 करोड़ रुपये से आगे चल रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सप्ताहांत में दोनों कैसा प्रदर्शन करते हैं।
Tags: