Maalik BOC Day 1: राजकुमार राव की 'मालिक' ने पहले दिन मचाई धूम, जानें कितनी कमाई
Maalik BOC Day 1: राजकुमार राव Rajkumar Rao ने 'भूल चूक माफ़' के कुछ ही महीनों बाद अपने फैन्स को नई फिल्म 'मालिक' का तोहफा दिया है। इस बार एक्टर लंबे समय बाद कॉमेडी से दूर, एक्शन में नज़र आए हैं। बता दें कि 11 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक दर्शक बटोर लिए हैं। फिल्म की शुरुआती कमाई और इसे मिल रहे रिव्यूज़ को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। तो आइए जानते हैं पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा।
जानें 'मालिक' ने कितनी कमाई की
बता दें कि राजकुमार राव Rajkumar Rao की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अभी अंतरिम हैं और इनमें बदलाव संभव है। दरअसल, शुरुआती आंकड़े इशारा करते हैं कि फिल्म उम्मीद से ज़्यादा कमाई कर सकती है। अगर फिल्म के बजट की बात करें तो 'मालिक' Maalik का प्रोडक्शन बजट लगभग 54 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी।