इमरान हाशमी स्टारर गाना लुट गए आज रिलीज हो गया है. काफी दिनों से ये अभिनेता अपने इस गाने का प्रमोशन कर रहे थे और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था. इस म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी अपने प्यार के लिए किसी भी हद से गुजरते नज़र आ रहे हैं.

इसमें वीडियो में ये कहानी दिखाई गई है कि बहुत कुछ कर गुजरने के बावजूद भी ये एक्टर अपने प्यार को बचाने में नाकामयाब रहते हैं. मेकर्स इस गाने को #LoveYouToDeath के साथ प्रमोट कर रहे हैं.

इस गाने में इमरान हाशमी के अपोजिट Yukti Thareja हैं. दोनों की केमेस्ट्री काफी जम रही है.
गाने को राधिका राव और Vinay Sapru ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसे टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है.

Full View


इमरान की आवाज बने हैं जुबिन नौटियाल और इसके बोल Tanishk Bagchi ने लिखे हैं. यहां देखें पूरा वीडियो सॉन्ग
कुछ समय पहले इस गाने के बारे में इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी के चले जाने पर भी प्यार बना रहता है. उस कहानी को उजागर करते हुए, ये गाना 'लुट गए' के माध्यम से लव-टू-डेथ का वादा करती है.



फैंस को काफी समय से इसका इंतजार था. आज सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है.


Tags: