L2 Empuraan Collection: भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Update: 2025-04-09 02:07 GMT
L2 Empuraan Collection: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' L2 Empuraanने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस फिल्म ने मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' को पीछे छोड़ दिया है। आइए फिल्म की कुल कमाई के बारे में जानते हैं।
मलयालम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'एल 2: एम्पुरान'L2 Empuraan
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एल 2 एम्पुरान' L2 Empuraanने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 88.25 करोड़ रुपये हो गई थी। फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी बीते कल 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने आज 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' L2 Empuraan ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' ने दुनियाभर में कुल 241 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से देखें तो मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' L2 Empuraan है।'एल 2 एम्पुरान' पर विवाद का नहीं पड़ा असर
आपको बता दें कि 'एल 2 एम्पुरान' L2 Empuraan फिल्म विवादों में भी रही है। यह फिल्म गुजरात दंगों पर आधारित है। दक्षिपंथी समूह इल्जाम लगा रहे हैं कि इस फिल्म में हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। इसी के चलते फिल्म में कई कट लगाए गए हैं। हालांकि फिल्म पर इसका असर नहीं पड़ा है। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा मंजू वॉरियर, सूरज वासुदेव और टोविनो थामस अहम किरदार में हैं। 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है छावा
विक्की कौशल की अदाकारी वाली 'छावा' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म अभी भी दर्शकों को भा रही है। फिल्म ने आठवें मंगलवार को भी 35 लाख की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 599.15 करोड़ रुपये हो गई है। ये फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' से आगे चल रही है।
Tags:    

Similar News