Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : तुलसी रातोंरात होगी अमीर, नॉयना जाएगी शांति निकेतन से बाहर
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : स्मृति ईरानी का शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, आजकल काफी चर्चा में है। तुलसी अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है, और इस दौरान परी का पहला पति उसकी मदद करेगा। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि तुलसी अपना ऑर्डर लेकर जा रही थी।नयना के कहने पर, रणविजय तुलसी की साड़ियों को खराब करने की कोशिश करेगा। हालांकि, अजय सभी साड़ियों को बदल देगा। कंपनी के अधिकारी तुलसी की साड़ियों से खुश हैं, और उसे 10 लाख साड़ियां बनाने का ऑर्डर मिलता है। जल्द ही शो में कई बदलाव होने की उम्मीद है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी को ऑर्डर पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान परी, अजय, अंगद और वृंदा भी तुलसी की मदद करेंगे। तुलसी को काम करते देखकर नयना गुस्सा हो जाएगी।
नयना तुलसी के काम को खराब करने का प्लान बनाएगी, और रणविजय उसकी मदद करेगा। हालांकि, अजय उनके रास्ते में रुकावट बनेगा। इस बार भी नयना और रणविजय तुलसी को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहेंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तुलसी द्वारा बनाई गई सभी 10 लाख साड़ियां बिक जाएंगी।
बाजार में इन साड़ियों की डिमांड काफी बढ़ जाएगी। तुलसी रातों-रात अमीर बन जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर का एक गंभीर एक्सीडेंट होने वाला है। एक्सीडेंट से पहले, मिहिर को पता चलेगा कि उसकी कंपनी बिकने वाली है। यह खबर मिहिर को चौंका देगी।तुलसी अपना पैसा मिहिर के बिजनेस में लगाएगी। इस दौरान, वह बापूजी और अजय से भी मदद मांगेगी। शांति निकेतन को बचाने के बाद, तुलसी घर लौट आएगी। नयना हार जाएगी, और शांति निकेतन में रहने का उसका सपना टूट जाएगा।