Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभी तक कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिले. टीआरपी लिस्ट में शो को नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत की है. यही, वजह है कि इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने नंबर वन की पायदान पर अपनी जगह पक्की की|शो में हाल ही में 6 साल का लीप दिखाया गया, जिसके बाद शांति निकेतन में काफी कुछ बदल चुका है. विरानी के बिजने का बुरा हाल है. ऐसे में वो जगह-जगह जाकर अपने बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच तुलसी का बिजनेस इन दिनों चल पड़ा है|
वो हाथ से बने बंधेज साड़ियों का बिजनेस करती है. इस बीच मिहिर भी नॉयना, ऋतिक और रणविजय के साथ वहीं, स्टॉल लगाने पहुंचता है जहां तुलसी अपना स्टॉल लगाने वाली होती है. इस बीच नॉयना की नजर तुलसी पर पड़ चुकी है वो कोशिश कर रही होती है कि मिहिर और तुलसी ना मिले|
लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी अब अपने परिवार के सामने आ खड़ी होगी| तुलसी को देख उसका परिवार हैरान रह जाने वाला है. तुलसी ही मिहिर के डूबते हुए बिजनेस को बचाने वाली है.दूसरी तरफ ऋतिक अब रणविजय को उसकी औकात दिखाते हुए नजर आने वाला है. ऋतिक और रणविजय में खूब लड़ाई होती है. लेकिन, इस बार ऋतिक उसे खूब सुनाता है. इसी बीच एक बार फिर से नॉयना का मिहिर मजाक उड़ाता है. नॉयना प्लान बनाती है कि वो मिहिर से तुलसी को मिलने नहीं देगी. नॉयना कहती है कि छह सालों में भी तुलसी के लिए मिहिर का प्यार कम नहीं हुआ, ऐसे में वो उन दोनों को एक-दूसरे के सामने नहीं आने देगी|