Kingdom Collection Day 5: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' की चमक फीकी

Update: 2025-08-05 06:20 GMT
Kingdom Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की लेटेस्ट फिल्म 'किंगडम' ने पहले दिन भले ही शानदार ओपनिंग की हो, लेकिन अब इसके कलेक्शन में तेजी से गिरावट आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 18 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी, वहीं रविवार तक इसने कुल 40.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। लेकिन पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई महज 2.25 करोड़ रुपये रही, जो इसके पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 43.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का दिनवार कलेक्शन:
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन: 18 करोड़ रुपये
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन: 7.5 करोड़ रुपये
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन: 8 करोड़ रुपये
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथे दिन: 7.4 करोड़ रुपये
किंगडम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पाँचवें दिन: 2.25 करोड़ रुपये
किंगडम बॉक्स ऑफिस कुल कलेक्शन: 43.15 करोड़ रुपये
सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट क्यों आई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सिनेमाघरों में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी केवल 16.38% थी। फिल्म देखने के लिए बहुत कम लोग सिनेमाघरों में पहुँचे। रात के शो में सबसे ज़्यादा 18.44% सीटें भरी थीं। लेकिन दोपहर में 17.69%, शाम को 15.71% और सुबह के शो में केवल 13.67% सीटें ही भरी थीं।
फिल्म के सीक्वल की घोषणा
'किंगडम' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा सूरी नाम के एक पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब सूरी को भारत सरकार की ओर से श्रीलंका के एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। इस मिशन के दौरान, वह अपने लापता भाई शिवा उर्फ सत्यदेव को ढूँढने की कोशिश करता है। फिल्म की रिलीज़ के तुरंत बाद, निर्माताओं ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है।
Tags:    

Similar News