खेसारी लाल यादव का नया सांग 'मिठी जलेबी' रिलीज होते ही भरा फैंस के दिलों में मिठास, अब तक VIDEO को मिले लाखों व्यूज़

भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लोग खूब पसंद करते हैं.

Update: 2020-11-29 08:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लोग खूब पसंद करते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हर भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) मिलियन में व्यूज लेकर आता है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) का फिर भोजपुरी सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है.


Full View


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का नाम 'मिठी जलेबी' (Meethi Jalebi) है. खेसारी का यह गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है. जी म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल के बैनर तले गाने को रिलीज किया गया है. गाने में खेसारी के अलावा अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है. आर्य शर्मा का इसमें म्यूजिक है और इसके बोले यादव राज ने लिखे हैं. अब तक इस सॉन्ग को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.



Tags:    

Similar News