जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। बीते दिनों ही अभिनेता का एक फेमस गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' (Apni To Jaise Taise) यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 49,087,192 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आयुषी तिवारी (Ayushi Tiwari) जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गया है। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। देखें ये शानदार वीडियो

Full View


Tags: