जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कई गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सुपरहिट हो चुके हैं और इन दिनों वे होली सॉन्ग पर फोकस कर रहे हैं. लेकिन उनके कुछ पुराने गाने भी यूट्यूब पर छाए हुए हैं और यहां हम आपको उनके एक सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए उन्होंने जबरदस्त व्यूज बटोरे हैं. दरअसल, यहां हम खेसारी के 'आ जा, आ जा ओ हैंडसम राजा (A Ja A Ja O Handsome Raja), खुलल दरवाजा बा दिल समा जा' के बारे में बात कर रहे हैं जिलका टाइटल ट्रैक पागल बनाइबे है.

300 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
'पागल बनईबे' का (Pagal Banaibe Ka)' ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं जिसमें खेसारी और उनकी को-स्टार की लव कैमिस्ट्री खूब जम रही है. इस गाने को 30 करोड़ बार देखा जा चुका है और 9 लाख से अधिक यूजर्स इस पर लाइक का बटन दबा चुके हैं. दिसंबर 2018 को जी म्यूजिक भोजपुरी द्वारा रिलीज हुए इस गाने को 300 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 52 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और धनंजय मिश्रा ने इसमें म्यूजिक दिया है. यह गाना 'दबंग सरकार' एल्बम का है.
Full View
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की कई हीरोइन के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते नजर आ चुके हैं. खेसारी रोमांस और एक्शन के मास्टर हैं. इसके साथ ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का 'कॉमेडी किंग' कहा जाता है. पहले खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जमती थी लेकिन हाल-फिलहाल में अक्षरा सिंह के साथ बैक टू बैक गाने रिलीज कर रहे हैं. बीते साल के अंतिम माह में दोनों का पानी-पानी रिलीज हुआ और फिर मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री से भी इस जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है. अभिनेता आम्रपाली दुबे के साथ धमाकेदार रोमांटिक सीन कर चुके हैं.


Tags: