Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान पिंजरे में लकड़बग्घे के साथ बंद नजर आईं, देखें Video

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 80 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

Update: 2022-07-05 08:19 GMT

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का दमदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। रोहित शेट्टी के शो में इस बार शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik), सृति झा, कनिका मान, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, चेतना पांडे, जन्नत जुबैर और फैजल शेख सहित कई सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। शो ने पहले सप्ताह में खतरनाक स्टंट के जरिए दर्शकों के पसीने छुड़वा दिये थे। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 12' में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट यहीं नहीं खत्म होते। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की भी रूह कांप गई।


'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस कनिका मान को पिंजरे में लकड़बग्घे के साथ बंद कर दिया गया। इस बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "हाईना कहते हैं इसे। ये जब झुंड में एक साथ आते हैं तो शेर भी डरकर भाग जाता है। ये आपके साथ पिंजरे में होगा।" रोहित शेट्टी की यह बात सुनते ही बाकी कंटेस्टेंट के हाथ-पैर फूलने शुरू हो जाते हैं। वहीं कनिका मान की भी रोने-चीखने लगती हैं। 
कनिका मान इस दौरान बुरी तरह घायल भी हो जाती हैं। उन्हें किसी तरह से एक्सपर्ट के पास ले जाया जाता है। लेकिन उनकी हालत देख वहां मौजूद लोग कहते हैं, 'पक्का पैर खा गया होगा...।' कनिका मान की ऐसी हालत देखकर राजीव अदातिया और रुबीना दिलाइक भी रोने लगे थे। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 80 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। 
Tags:    

Similar News

-->