Kesari 2 Collection Day 3: रविवार को बढ़ी 'केसरी चैप्टर 2' की रफ्तार

Update: 2025-04-21 02:04 GMT
Kesari 2 Collection Day 3: लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस किया है। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2:Kesari Chapter 2 द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। दर्शकों से मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और तारीफों ने फिल्म के कलेक्शन में नई जान फूंक दी है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की।
'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 ने रविवार यानी 20 अप्रैल 2025 तक 11.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देर रात तक फाइनल आंकड़ों में बड़ा उछाल देखा जा सकता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन पहले दिन इसने सिर्फ 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीद से कम था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में 25.81 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा रविवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छा सुधार देखने को मिला। इसके साथ ही फिल्म ने पहले वीकेंड में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है।
'केसरी चैप्टर 2' 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म सी शंकरन नायर की कहानी बताती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शंकरन नायर ने नरसंहार की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देशभक्ति और साहस की भावना को जगाता है। फिल्म की कहानी रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।
फिल्म में अक्षय कुमार सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। उनकी दमदार मौजूदगी और संयमित अभिनय की आलोचकों ने खूब तारीफ की है। आर माधवन ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जो एक युवा वकील के रूप में नायर के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल होती है। उनकी एक्टिंग को रिफ्रेशिंग और प्रभावशाली बताया जा रहा है। अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' ने 73.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी जो 2025 में उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इसके अलावा 'खेल खेल में' ने 15.05 करोड़ रुपये, 'सरफिरा' ने 12.5 करोड़ रुपये, 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 38.07 करोड़ रुपये और 'मिशन रानीगंज' ने 12.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Tags:    

Similar News