Kesari 2 Box Office: 'जाट' सनी देओल के आगे झुके अक्षय कुमार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, लेकिन यहां चूके
Kesari 2 Box Office: अक्षय कुमार के करियर के लिए यह बेहद जरूरी है कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे. लगातार 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी. केसरी चैप्टर 2 Kesari Chapter 2 को अब तक जो रिस्पॉन्स मिला है, वह शानदार है. फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है. शनिवार को और ज्यादा कलेक्शन हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसके चलते अक्षय कुमार ने शनिवार को ही 'जाट' के सामने सरेंडर कर दिया है. सनी देओल की फिल्म कुछ लाख आगे निकल गई है. आइए जानते हैं दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है|
'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2ने कितनी कमाई की?
अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2में अनन्या पांडे और आर. माधवन ने शानदार काम किया है. 'केसरी' को काफी प्यार मिला, देखना यह है कि यह फिल्म केसरी का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं. इसी बीच SACNILC की रिपोर्ट सामने आई है. दूसरे दिन 'केसरी चैप्टर 2' ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। दरअसल, फिल्म ने 7.75 करोड़ से ओपनिंग की थी। जबकि, भारत से कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रहा है।
सनी देओल की 'जाट' से पीछे
सनी देओल की 'जाट' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, फिल्म अब तक 100 करोड़ भी पार नहीं कर पाई है। इस पिक्चर ने दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, पहले शनिवार को भी इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही। लेकिन फिर भी अक्षय कुमार 'जाट' से पीछे रह गए हैं। अक्षय की फिल्म ने पहले शनिवार को 9.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि, 'जाट' ने पहले शनिवार को 9.75 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 'केसरी चैप्टर 2' Kesari Chapter 2 को अगर अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनना है तो उसे कितनी कमाई करनी होगी?
खिलाड़ी कुमार की 'हाउसफुल 4' ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की थी। 210.3 करोड़ के साथ यह टॉप पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर गुड न्यूज है, जिसने 205.09 करोड़ कमाए। इसके अलावा मिशन मंगल 203.08 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। देखना यह है कि 10 फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला टूटता है या नहीं। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म के पास भी कमाई के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आगे कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।