Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर का निधन

Update: 2025-06-13 08:09 GMT
 Entertainment मनोरंजन: ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर  का बीते दिन यानी 12 जून को निधन हो गया। संजय का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद रात में ही एक्ट्रेस की बहन करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा के घर पहुंचे।
कहा जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। तभी अचानक से वो नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इसी बीच इस खबर में बड़ा अपडेट आ रहा है। उनकी मौत की असल वजह एक मधुमक्खी है। कैसे, चलिए हम आपको बता देते हैं।
करिश्मा के EX हसबैंड संजय कपूर का निधन 
संजय कपूर पोलो खेल रहे थे। वो पिछले कुछ समय से एक्स पर ग्राउंड से पोलो खेलते हुए अपनी फोटो साझा कर रहे थे। लेकिन 12 जून को उनकी अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। मीडिया एंजेसी को एक्टर सुहेल सेठ ने बताया कि संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे। इसी बीच उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। उन्होंने गलती से उसे निगल गिया। जिसके बाद वो उनके गले में फंस गई। इससे उनको काफी जलन होने लगी। इसी घबराहट की वजह से उन्हें हार्ट अट्रैक आया और उनकी मौत हो गई।
Tags:    

Similar News