करीना कपूर खान ने अनुष्का शर्मा की स्पेशल फोटो शेयर कर विश किया बर्थडे

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के 33वां जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन्हें एक स्पेशल फोटो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है।

Update: 2021-05-01 12:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के 33वां जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन्हें एक स्पेशल फोटो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है। करीना द्वारा शेयर की अनुष्का की फोटो देखकर आपको उनकी शादी के दिनों की याद आ जाएगी। सोशल मीडिया पर करीना का पोस्ट और अनुष्का की फोटो वायरल हो रही है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी से अनुष्का की शादी की फोटो की है। फोटो में अनुष्का का ब्राइडल लुक दिख रहा है। वह हंसते हुए पोज दे रही हैं।

मदरहुड को सेलिब्रेट हैं करीना-अनुष्का
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और करीना कपूर इन दिनों अपने मदरहुड को सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का ने जहां 11 जनवरी को अपने घर बेटी वामिका का स्वागत किया,वहीं करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे का दुनिया में स्वागत किया है। हालांकि करीना के बेटे का नाम अभी तक सामने नहीं आय़ा है।

वायरल हो रहा है अनुष्का का थ्रो बैक वीडियो
गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का के एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। अनुष्का की यह थ्रो बैक वीडियो है। इस वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा करीना कपूर- आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की ऑडिशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जो ग्रेसी सिंह ने बोला था। '3 इडियट्स' का ऑडिशन देने के बाद भी अनुष्का इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं थी और यह फिल्म करीना कपूर के झोली में चली गई।


Tags:    

Similar News

-->