करण कुंद्रा छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं. भले ही करण कोई सीरियल करें या ना करें लेकिन खबरों में वो जरूर बने रहते हैं. करण ने अपने अब तक के करियर में जितना भी काम किया है उसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी रियलिटी शो से लेकर सुपहरिट सीरियल में काम कर चुके करण की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही. वही करण को असल पहचान मिल थी 'कितनी मोहब्बत है' से. ये शो खूब पॉपुलर हुआ और दर्शकों को इसकी कहानी खूब भाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना हिट शो देने के बावजूद करण को इस सीरियल के लिए कितनी कम फीस मिलती थी.

एक एपिसोड के मिलते थे महज 4 हजार रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण कुंद्रा को इस शो में काम करने की बेहद ही कम फीस मिलती थी. उन्हें एक एपिसोड के महज 4 हजार रुपये ही दिए जाते थे जबकि वो शो में मुख्य किरदार निभा रहे थे. इस सीरियल में उनके साथ कृतिका कामरा थीं. शो को खूब प्यार मिला लिहाजा इसका दूसरा सीजन भी आया. इस शो में जब उन्हें कम पैसे मिले तो लोगो ने उन्हें शो बदलने का ही सुझाव दे दिया था.
दिल ही तो है सीरियल में मिली सवा लाख फीस
कितनी मोहब्बत है के बाद करण कुंद्रा ने एक और हिट सीरियल दिया जिसका नाम था-दिल ही तो है. इस शो में करण को काफी फीस मिली. उन्हें एक एपिसोड के लिए 1.20 लाख रुपये मिले थे. वहीं बिग बॉस 15 के बाद अब करण कुंद्रा का करियर फिर से पटरी पर आ गया है. इस शो से निकलते ही करण डांस दीवाने जूनियर को होस्ट कर रहे हैं तो वहीं लॉकअप में भी बतौर जेलर नजर आए. करण तेजस्वी प्रकाश संग अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में हैं.

Tags: