जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  कोरोना काल में लोगों को कई परेशानियों से दो- चार होना पड़ रहा है। ऐसे में कई सितारे भी लोगों की मदद कर रहे हैं। अब हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण कुंद्रा भी अब लोगों की मदद के लिए आगे आ गए हैं। करण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए करण ने फैंस को बताया है कि उन्होंने एक NGO के साथ हाथ मिलाया है और उसी के जरिए कोविड पेशेंट्स की मदद कर रहे हैं।

करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से कोविड पेशेंट्स की मदद करने की अपील की है। वीडियो में करण कह रहे हैं, 'आज के इस मुश्किल दौर में बहुत जरूरी हो गया है कि आप और मैं सब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें। मैंने अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश की, उदय फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाकर।'
आगे करण कह रहे हैं, 'उदय फाउंडेशन के जरिए हम लोगों तक पीड़ितों तक वेलनस किट्स, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और कोविड से जुड़ी दवाइयां पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप अपना योगदान दीजिए। आप जितना ज्यादा दान करेंगे उतना ही ज्यादा जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत के हिसाब से चीजें पहुंचाई जाएंगी। ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और दवाइयां। तो कृपया जाइये और मदद कीजिए। अपना ख्याल रखिए, घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।'
बता दें कि कोरोना काल में कई सितारे लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन्हीं में अब अभिनेता करण कुंद्रा का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सोनू सूद, अमृता राव, गुरमीत चौधरी भी लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।


Tags: