जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी तक अभिनेत्री ने इस बारे में खुद कुछ नहीं कहा है। वह तो अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। अब करण ने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह आलिया के साथ रैपिड फायर राउंड करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के सेट से वीडियो
'कॉफी विद करण' में रैपिड फायर के लिए मशहूर करण जौहर ने यहां भी आलिया से कई सवाल पूछे। करण जौहर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'रात की शूटिंग, अगली फिल्म रॉकी के साथ।'

आलिया के साथ रैपिड फायर
वीडियो में करण जौहर पूछते हैं कि, 'हम शूटिंग कर रहे हैं....' आगे आलिया कहती हैं, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। करण पूछते हैं कि 'रॉकी (रणवीर सिंह) कहां है?' आलिया जवाब देती हैं, 'वर्कआउट कर रहे हैं'। आलिया जवाब देते हुए कंफ्यूज होती दिखती हैं तो करण कहते हैं कि यह कोई मुश्किल सवाल नहीं है। हंसते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें रैपिड फायर पसंद नहीं है।
इसके बाद करण पूछते हैं कि सीजन का पसंदीदा गाना कौन सा है, उन्होंने बताया 'लवर' और 'राता लंबिया'। आलिया बताती हैं कि उन्हें 'सक्सेशन' देखना पसंद है। 'किस पल ने उन्हें प्रेरित किया?' इस सवाल पर आलिया ने कहा कि जब करण जौहर को पद्मश्री मिला।
रणवीर का कमेंट
वीडियो बनाने के दौरान रणवीर सिंह मौजूद नहीं थे लेकिन वह जरूर इन दोनों को याद कर रहे थे तभी तो उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'तुम दोनों को मैं एक सेकेंड के लिए भी अकेला नहीं छोड़ सकता।'
दिल्ली में कर रहीं शूटिंग
बता दें कि आलिया इस वक्त दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं। बीते दिनों आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर रवाना होते हुए स्पॉट किया गया था। रणवीर-आलिया के अलावा इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।


Tags: