Kapil Sharma :फिल्म की शूटिंग से पहले कपिल शर्मा ने किए जाखू मंदिर के दर्शन
Kapil Sharma: राजधानी शिमला इन दिनों फिल्मी सितारों से भरी पड़ी है। शहर में एक नई फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसके तहत दादी की शादी के कुछ अहम दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म की यूनिट ने प्रसिद्ध जाखू मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में शूटिंग की। शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता कपिल शर्मा Kapil Sharma: और दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह समेत पूरी टीम ने जाखू मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन किए।
सभी ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ देखी गई, जो अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए उत्साहित थे। मंदिर में दर्शन के बाद फिल्म की यूनिट शूटिंग के लिए रवाना हो गई। दादी की शादी से जुड़े अहम दृश्य मंदिर के ठीक सामने स्थित खूबसूरत पार्क में फिल्माए गए।