Kangana Ranaut: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देख भड़की कंगना

स्वच्छता को लेकर कही यह बात

Update: 2023-05-30 18:37 GMT
बॉलीवुड  | क्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ कंगना सामाजिक मुद्दों को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री किसी भी गंभीर विषय पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।
इस बीच एक वीडियो पर कंगना ने कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का है, जहां बहुत सारा कचरा फैला हुआ है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि दुनिया को इंसानों से बचाने की जरूरत है।
अभिनेत्री ने मंगलवार को हिमालय के बेस कैंप माउंट एवरेस्ट के पास का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वहां बहुत ज्यादा कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि लोग अपने आपको भगवान समझते हैं। उन्हें अपनी रियलिटी चेक करनी चाहिए। वे अपनी बदबूदार पदचाप हर जगह छोड़ते हैं। वे प्रकृति का सम्मान नहीं करते। कई ट्विटर यूजर कंगना रनोट की बात से सहमत ही दर्शाइए। ट्विटर पर माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।
Tags:    

Similar News