Jyoti Chandekar : हाल ही में मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म अभिनेत्री ज्योति चंदेकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 69 साल की उम्र में पुणे में उनका निधन हो गया। हालाँकि, उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति चंदेकर का पिछले तीन-चार दिनों से पुणे में इलाज चल रहा था, लेकिन ठीक होने के बजाय, उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 16 अगस्त को शाम करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की जानकारी उनकी अभिनेत्री बेटी तेजस्विनी पंडित ने दी है। ज्योति चंदेकर Jyoti Chandekar का अंतिम संस्कार 17 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट पर किया जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ज्योति चंदेकरJyoti Chandekar 'थराल तार मग' में पूर्णा अजी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं।
फैन्स को लगा बड़ा झटका बता दें, ज्योति चांदेकर Jyoti Chandekar पिछले साल शूटिंग के दौरान सोडियम की कमी के कारण बीमार पड़ गई थीं। ऐसे में उन्होंने ठीक होने के लिए दो महीने का ब्रेक लिया और फिर सेट पर लौट आईं, लेकिन दुर्भाग्य से अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।