Jaswinder Bhalla: मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Update: 2025-08-22 03:34 GMT
Jaswinder Bhalla: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को आज एक गहरा झटका लगा है। मशहूर हास्य कलाकार और अभिनेता जसविंदर भल्ला Jaswinder Bhalla अब हमारे बीच नहीं रहे। 65 वर्षीय जसविंदर भल्ला का आज तड़के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।
जसविंदर भल्ला Jaswinder Bhalla की अंतिम यात्रा 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट से निकाली जाएगी, जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अग्नि को समर्पित किया जाएगा।
फिल्मी करियर
उन्होंने 1988 में छनकता 88 के साथ एक कॉमेडियन के रूप में अपना पेशेवर करियर शुरू किया और फिल्म दुल्ला भट्टी के साथ एक अभिनेता बन गए। इसके साथ-साथ उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’, और ‘बैंड बाजा’ सरदार जी जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और हास्य शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी ने उन्हें पंजाबी सिनेमा का एक अविस्मरणीय चेहरा बना दिया।
जसविंदर भल्ला Jaswinder Bhalla ने अपने हास्य अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया। उन्होंने पंजाबी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं और कॉमेडी को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया। उनके निधन से पूरे पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और सामाजिक मुद्दों पर आधारित व्यंग्यात्मक अंदाज़ ने दर्शकों को हमेशा हँसाया और सोचने पर मजबूर भी किया। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।
Tags:    

Similar News