आपको याद है, जब आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' शो में इंडिया के प्रेसिडेंट का नाम पूछने पर 'पृथ्वीराज चौहान' का नाम लिया था। उनके साथ वरुण धवन भी थे। उन्होंने मनमोहन सिंह का नाम लिया था। ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इन स्टार्स की जमकर क्लास लगाई थी। इसी तरह अनन्या पांडे ने भी जब अपने 'स्ट्रगल' की कहानी सुनाई थी, तब भी उनकी खूब जगहंसाई हुई थी। उन्होंने जीभ से नाक को छूने वाला टैलेंट दिखाकर भी अपनी खूब खिल्ली उड़वाई। बॉलीवुड की हस्तियां वैसे तो बहुत सोच-समझकर हर बात का जवाब देती हैं, लेकिन कई बार उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल जाता है, जिस पर विवाद बन जाता है या फिर वो ट्रोल का शिकार हो जाते हैं। अब इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है।



जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपकमिंग मूवी 'गुड लक जेरी' का प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में स्कूल में फेवरेट सबजेक्ट को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैथ्स जस्ट मेक यू रिटार्डेड' यानी 'गणित पढ़कर आप मंदबुद्धि' हो जाते हैं। अब इसी बात को लेकर जान्हवी की सोशल मीडिया पर क्लास लग गई है।

जान्हवी ने मैथ्स को लेकर कही ये बात

Janhvi Kapoor ने कहा, 'मैंने सिर्फ इतिहास और साहित्य की परवाह की, जिसमें मैंने वास्तव में अच्छा परफॉर्म किया।' उन्होंने बताया कि उन्हें मैथ्स बिल्कुल पसंद नहीं। वो बोलीं, 'मुझे बात समझ नहीं आ रही कि जब से कैलकुलेटर इनवेंट हुआ है, आज तक मैंने Algebra का यूज किया ही नहीं है तो इसके लिए मैंने इतना सिर क्यों फोड़ा? वहीं, हिस्ट्री और लिट्रेचर आपको सभ्य इंसान बनाती हैं। मैथ्स आपको मंदबुद्धि जैसा बनाता है।'


Tags: