बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने सिर्फ 4 साल के करियर में काफी नाम कमा लिया है। जान्हवी कपूर ने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं।

जान्हवी कपूर शेयर करती रहती हैं तस्वीरें
जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड फोटोज फैंस के लिए आए दिन शेयर करती रहती हैं। जान्हवी कपूर के फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आते हैं। 
जान्हवी कपूर की ड्रेस ने खींचा ध्यान


जान्हवी कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टग्राम अकाउंट से अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। जान्हवी कपूर के हर पोज में खूबसूरती टपक रही है।
जान्हवी कपूर के पोज
जान्हवी कपूर की अदाएं देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। जान्हवी कपूर ने हर फोटो में अलग पोज दिया है। उनके देखने का अंदाज लोगों को मदहोश कर रहा है। 
जान्हवी कपूर कर रहीं फिल्म का प्रमोशन
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' के प्रचार में जुटी हुई है। जान्हवी कपूर की ये फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
जान्हवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू
साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर के पास कई फिल्में हैं। जान्हवी कपूर फिल्म 'मिली', फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' और फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।


Tags: