Janak Spoiler: जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है झनक

Update: 2025-05-31 01:13 GMT
Janak Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अबतक आपने शो में देखा कि झनक के बच्चे को मारने के लिए कनिका और पराशर की बुआ उसे जहर पिला देंगी। झनक की तबीयत खराब होता देख पराशर बहुत ज्यादा परेशान हो जाएगा। उसे पता चलेगा कि उसकी बुआ और कनिका ने झनक को कुछ पिला दिया है जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई है।
पराशर के आते ही गांव में झनक की दोस्त रानी और फूल पराशर को बताएंगी कि बुआ और कनिका ने मिलकर झनक को जहर दिया है। इसके बाद पराशर पहले अपनी बुआ पर भड़केगा। वो कहेगा कि अब उन्हें जेल जाने से नहीं रोक सकता है। बुआ अपनी सफाई देंगी, लेकिन पराशर सुनने के मूड में नहीं होगी।
पराशर को जैसे ही पता चलेगा कि बुआ के साथ कनिका भी इस गंदी चाल में शामिल है, वो कनिका पर बुरी तरह भड़क जाएगा। वो कनिका को कहेगा कि वो एक हत्यारिन है। पराशर अपनी बुआ और कनिका से कहेगा कि उन दोनों ने बहुत बड़ा पाप किया है, उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। कनिका पराशर को मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन पराशर उसकी एक भी बात नहीं सुनेगा।
मिमी को पता चलेगा सच
सिर्फ पराशर ही नहीं, पूरा गांव कनिका और बुआ के खिलाफ हो जाएगा। झनक की दोस्त कहेंगी कि इस गांव में अब कोई भी कनिका और बुआ से बात नहीं करेगा। फूल कहेगी कि वो बुआ को सजा दिलाकर रहेगी। इसके बाद वहां मिमी आएगी। मिमी को पचा चलेगा कि झनक को किसी ने जहर दे दिया। ये बात सुनकर ही मिमी हैरान हो जाएगी। पराशर जैसे-तैसे लेकर झनक को अस्पताल लेकर जाएगा। इधर झनक की दोस्त ईशानी ने भी खुद को मारने की कोशिश की है। अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक की जान बच पाएगी? क्या अनिरुद्ध झनक से उसके आखिरी वक्त में मिलने आएगा|
Tags:    

Similar News