JAAT Collection: ‘जाट’ ने लगाई दहाड़, अब असली रंग में लौटे सुपरस्टार

Update: 2025-04-13 03:41 GMT
JAAT Collection: JAAT अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आई है. सनी देओल की फिल्म 'जाट' JAAT को लेकर काफी समय से चर्चा थी. फिल्म की कमाई ने पहले दो दिन मेकर्स को काफी निराश किया, लेकिन अब तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. रिलीज के तीसरे दिन 'जाट' ने रफ्तार पकड़ ली है और अब मेकर्स और स्टारकास्ट ने राहत की सांस ली है. 'जाट' JAAT ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई दिखाई. हालांकि इसकी एक वजह वीकेंड की छुट्टी भी है. आइए जानते हैं सनी देओल की 'जाट' ने कितना बिजनेस किया है.
'जाट' JAAT 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म के लिए पहली बार सनी देओल ने साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी से भी हाथ मिलाया था. जब 'जाट' को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो सभी को उम्मीद थी कि यह फिल्म 'गदर 2' के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि अब ऐसा होना मुश्किल है. लेकिन 'जाट' JAAT ने पहले दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन अच्छी कमाई की है. SaccNilc की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'जाट' ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'जाट' JAAT का अब तक का कुल कलेक्शन
हालांकि, ये 'जाट' JAAT के शुरुआती आंकड़े हैं। कमाई के आंकड़े थोड़े और बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही 'जाट' का कुल कलेक्शन अब 26.50 करोड़ हो गया है। हालांकि, खबरों की मानें तो इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ खर्च किए हैं। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती है तो 'जाट' के लिए 100 करोड़ तक पहुंचने का सफर काफी लंबा होगा। ऐसे में फिल्म को कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी। वहीं, सनी देओल के लिए लोगों की दीवानगी देखने लायक है। लोग सनी पाजी की फिल्म देखने के लिए ट्रैक्टर लेकर सिनेमाघरों में जा रहे हैं। दर्शक उनकी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर तरफ 'जाट' JAAT की चर्चा हो रही है। सनी देओल ने भी उन्हें मिल रहे प्यार के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया और एक पोस्ट भी शेयर किया। कमाई भले ही अच्छी न हो, लेकिन 'जाट' ने सबका दिल जरूर जीत लिया है।
Tags:    

Similar News