Jaat Collection Collection Day 6:वीकडेज़ में कमजोर पड़ रही है जाट

Update: 2025-04-16 02:43 GMT
Jaat Collection Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म 'जाट'Jaat 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनी देओल ने 'गदर 2' के बाद 'जाट' Jaat से दमदार वापसी की है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म ने औसत रूप से शुरुआत की। हालांकि, फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'जाट' Jaat ने कितनी कमाई की।
आज की कमाई
आज 'जाट' Jaat का सिनेमाघरों में छठा दिन था। फिल्म ने अपनेएक्सटेंडेड वीकएंड के दौरान अच्छी कमाई की। वहीं, वीकएंड के बाद अब यह फिल्म अपने वीकडेज में औसत रूप से प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आज की कमाई की बात करें तो मंगलवार यानी छठे दिन 'जाट' ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4.08 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म की कुल कमाई
'जाट' Jaat की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' अब तक 51.58 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आज की कमाई के साथ 'जाट' ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में भी एंट्री मार ली है।
गुड बैड अग्ली' से पीछे चल रही फिल्म
'जाट' Jaat की कम कमाई होने की एक वजह इसका बॉक्स ऑफिस टकराव भी है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही साउथ सुपरस्टार अजित की 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में अजित की फिल्म सनी देओल की फिल्म से आगे है। 'गुड बैड अग्ली' का कुल कलेक्शन 106.45 करोड़ रुपये हो चुका है। एक ओर जहां अजित की फिल्म छह दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर गई। वहीं, 'जाट' अब तक 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाई है।'जाट' में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' Jaat में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।
Tags:    

Similar News