'JAAT' BO Collection : शनिवार के मुकाबले रविवार को कमाई में मामूली इजाफा

Update: 2025-04-28 05:35 GMT
'JAAT' BO Collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और अनन्या पांडे की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' JAATने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं। करीब 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से तारीफें मिली थीं, बावजूद इसके यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। रविवार को इस फिल्म की कमाई में भारी उछाल की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई।
सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' JAAT ने शानदार ओपनिंग की थी और इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आ रही है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स रणतुंगा से शुरू होती है, जो श्रीलंका से भागकर भारत आता है। यहां उसने कई सैन्य लोगों की हत्या की और उनसे सोना लूट लिया। इसके बाद वह लूटे गए सोने के साथ भारत आता है और अपनी असली पहचान छिपाकर नया नाम और चेहरा अपना लेता है। फिर वह लोगों को डरा-धमकाकर अपना राज चलाता है। लेकिन एक दिन सनी देओल का किरदार 'जाट' JAAT उसकी जिंदगी में तूफान लेकर आता है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से की है।
'जाट' JAAT की 18वें दिन की कमाई
सनील्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'जाट' JAAT ने तीसरे शनिवार को 1.3 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 2.00 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म ने करीब 84.90 करोड़ रुपये कमाए हैं और 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए इसे अभी भी करीब 15 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है।
सनी देओल की 'जाट' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने 17 दिनों में जहां वर्ल्डवाइड 111.75 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 18 दिनों में यह आंकड़ा 114 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिल्म ने ओवरसीज में करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 97.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Tags:    

Similar News