बॉलवीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे एक्टर के करीबी दोस्त और भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya pandey) भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

अब शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पार्टी की कई तस्वीरें हैं। इस दौरान सभी कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। ईशान और अनन्या के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए नजर आए। वहीं मीरा कपूर ने फ्लोरल ड्रेस में मेजबान की भूमिका अदा करते दिखाई दी। अभिनेता कुणाल खेमू, जो शाहिद के बाइकर दोस्त हैं और मृणाल ठाकुर, जो आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी में शाहिद के साथ दिखाई देंगी, भी इन तस्वीरों में दिखाई दिए।


आपको बता दें कि अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के अफेयर के चर्चे लंबे चल रहे हैं। बी टाउन की खबरें अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की डेटिंग अफवाहों से भरी पड़ी हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'खाली पीली' में काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इसी साल के शुरुआत में दोनों मालदीव्स में वेकेशन मनाते नजर आए थे। हालांकि दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपने प्यार का खुलासा नहीं किया है। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की ऑन स्क्रीन जोड़ी नजर आ चुकी हैं।

Tags: