Indian Idol 12 फेम सायली कांबले की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Indian Idol 12 फेम सायली कांबले का फोटो

Update: 2022-04-30 12:20 GMT
नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Idol 12 Contestants Sayli Kamble And Dhawal Romantic Photos : सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' शो की फेमस कंटेस्टेंट सायली ​कांबले ने हाल में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड धवल पाटिल संग शादी की है। सायली और धवल ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है। वहीं दोनों की शादी और उनसे जुड़ी रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। वहीं इसी बीच अब शादी के बाद दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी शादी शुदा लाइफ को एंजॉय करते दिख रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें...

'इंडियन आइडल 12' फेस सायली कांबले और धवन पाटिल शादी के बाद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सायली शादी के बाद धवल संग रोमांटिक पल बिता रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि साश्ली पिंक सूट पहने पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान धवल चेक शर्ट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स दोनों की जोड़ी की तारीफ करते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि सायली कांबले और धवल पाटिल ने ठाणे के कल्याण में एक-दूसरे संग साथ फेरे लिए हैं। सायली कांबले और धवन की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। सायली और धवन की शादी की तस्वीरों को 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट निहाल टौरो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सायली कांबले और धवन की शादी की कई तस्वीरों को शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे थे। तस्वीरों में सायली कांबले मराठी दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने यलो कलर की साड़ी पहनी हुई है।
Tags:    

Similar News