जनता से रिश्ते वेबडेस्क। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) बीते साल नवंबर में शुरू हुआ था। सीजन में कई टैलेंटेड सिंगर्स आए और शो को लोगों से प्यार मिला। हालांकि इस सीजन के साथ कई सारे विवाद भी हुए। कभी सवाई भाट की गरीबी का मजाक बनाने का विवाद तो कभी सायली कांबले को लेकर झूठ बोलने का विवाद, सीजन के साथ हुए कई सारे विवादों ने सीजन की लोकप्रियता में कमी तो की है। खैर तमाम विवादों के बीच इस सीजन ने अपने 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।

इसका जश्न अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा जब स्टेज पर सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स होस्ट आदित्य नारायण के साथ केक काटेंगे। अपकमिंग एपिसोड में मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह गेस्ट बनकर आएंगे और सभी सिंगर्स उनके गांव पर कमाल की परफॉर्मेंस देंगे। इसी दौरान स्टेज पर केक काटा जाएगा। सेट से आ रहीं तस्वीरों में अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), मोहम्मद दानिश, पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) बाकी कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य के साथ केक काटते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीजन के साथ काफी विवाद जुड़े हैं।
Full View

शो के साथ ताजा विवाद लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) का जुड़ा है। शो पर बीते वीकेंड किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड आयोजित किया गया और इसमें दिवंगत लीजेंड के बेटे अमित कुमार को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया। शो को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में मेकर्स की पोल खोल दी। अमित कुमार ने कहा कि वे शो में केवल पैसों के लिए गए थे। एपिसोड के दौरान उन्होंने वही किया जो उनसे करने के लिए कहा गया था। मेकर्स ने उनसे सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा था। वैसे आपको ये सीजन कैसा लग रहा है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

सीजन ने पूरे किए 50 एपिसोड


Tags: