रात के अंधेरे में काजल राघवानी की बोल्ड अदाओं को खेसारी का डोला मन, रोमांस देख लोग हुए पानी-पानी

दर्शकों ने कमैंट्स की बरसात कर दी है। दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आया है। गाने को लाइक के साथ जमकर शेयर किया है।

Update: 2022-06-21 06:28 GMT

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) के गांने आए दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (kajal raghwani) का ये गाना 'सरसों के सगिया ताजा' इस समय फैंस के दिलों की धड़कनों को तेज कर रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ काजल राघवानी (kajal raghwani) अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाती दिख रही हैं। लोगों ने इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया है। इस भोजपुरी वीडियो को उनके फैन पेज पर शेयर किया गया। जिसमें इन दोनों का जबरदस्त डांस और केमिस्ट्री देखने को मिली।

इस ट्रेंडिंग सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका (Priyanka Singh) सिंह ने गाया है। जबकि म्‍यूजिक मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने दिया है। इस गाने में काजल बेहद बोल्ड अंदाज में साड़ी पहने खेसारी लाल को अपना कायल बना रही हैं। वहीं, खेसारी लाल वाइट शर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Full View

गाने को अब तक एक लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस गाने को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुना है। दर्शकों ने कमैंट्स की बरसात कर दी है। दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आया है। गाने को लाइक के साथ जमकर शेयर किया है।


Tags:    

Similar News