कौन बनेगा करोड़पति 16’ में Neeraj Chopra पर पूछे गए सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट

Update: 2024-08-31 08:27 GMT
 Mumbai.मुंबईKaun Banega Crorepati 16 के नए एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट आई, जिसकी कहानी सुन दर्शकों के साथ अमिताभ बच्चन भी रो पड़े। हम बात कर रहे हैं शालिनी शर्मा की, जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से मुंबई नंगे पैर पहुंचीं। ऐसा उन्होंने अपने बेटे के लिए किया जो काफी समय से बिस्तर पर है। शालिनी ने शानदार खेला और 25 लाख रुपये की धनराशि जीतकर गईं। 50 लाख के सवाल पर आकर वो अटक गईं। अमिताभ बच्चन ने नीरज चोपड़ा से जुड़ा सवाल उनसे पूछा जिसका जवाब वो नहीं दे पाईं। वो प्रश्न था, एशियाड में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण जीतने के 50 साल से भी पहले इनमें से किस भारतीय महिला ने एक रजत और कांस्य जीता था? इसके ऑप्शन थे- A: एलिजाबेथ डेवनपोर्ट, B: सिल्विया गौंटलेट, C: मैरी डिसूजा, 4: बार्बरा वेबस्टर। इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन A एलिजाबेथ डेवनपोर्ट था, मगर शालिनी ने शो क्विट कर दिया और वो 25 लाख रुपये लेकर घर गईं।
बता दें कि शालिनी ने केबीसी के मंच को मंदिर और अमिताभ बच्चन को भगवान बताया। वो अपने बेटे के लिए मन्नत लेकर मुंबई तक नंगे पैर आई थीं, ताकि वो वहां से कुछ जीतकर ले जाएं और उससे बेटे का इलाज करवाएं। उनका बेटा बेड रिडन है और शालिनी ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें अपने बेटे की मर्सी किलिंग के लिए कहा। शालिनी ने कहा कि उनके बच्चे उनकी ताकत हैं और वो अपने बेटे का इलाज करवाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके 18 साल के बेटे जन्म से ही ऑटिज्म की समस्या है। उसी बेटे के लिए शालिनी ने व्रत किया और वो केबीसी के सेट पर नंगे पैर आईं। अमिताभ बच्चन को मां का दर्द समझ आया और उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया।
शालिनी ने कहा कि इस शो को वो शुरुआत से देख रही हैं और वो इसका हिस्सा बनना चाहती थीं ये उनका सपना था। उनका मानना है कि अब शो में आकर उनका संकल्प और भी स्ट्रॉन्ग हो गया। वो दिल्ली से जैसे नंगे पैर आई थीं, वापस भी वैसे ही जाएंगी और पहुंचकर सबसे पहले मंदिर जाएंगी।
Tags:    

Similar News

-->