ताजा तस्वीरों में नोरा फतेही के तेवर कुछ बदले बदले नजर आ रहे हैं. यूं तो इनके लुक्स के चर्चे अक्सर होते ही रहते हैं लेकिन इस बार नोरा अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में आ गई. नोरा फतेही आज काफी मस्ती के मूड में दिखीं. बांद्रा में डांस क्लास अटेंड करने पहुंचीं नोरा जब क्लासेस से बाहर निकलीं तो उनका मस्ती भरा अंदाज कैमरों में कैद हो गया. कभी हाथ उठाकर, कभी बाल लहराकर तो कभी हाथ जोड़कर नोरा ने अपने अनगिनत रूप दिखा दिए. और उनकी अदाओं के मारे फैंस फिर से दिल थामकर रह गए. कंधे पर बैग टांग, जेब में हाथ डाल नोरा की वॉक इतने स्वैग वाली थी कि अब उनका ये स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.





नीली शॉर्ट्स और नीली टीशर्ट पहने नोरा इस कैजुअल लुक में भी इतनी ही प्यारी और खूबसूरत लगीं जितनी हमेशा लगती आई हैं. नोरा फतेही बॉलीवुड की उन सेलेब्स में से एक हैं जो हिंदुस्तान की नहीं है लेकिन फिर भी हिंदुस्तानियों के दिलों पर राज़ करती हैं और इसका इकलौता कारण है उनका स्टाइल.
Tags: