जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट आए दिन हैक (Social Account Hacking) होते रहते है। बॉलीवु़ड में कई बड़े-बड़े सितारों के अकाउंट हैक हो चुके हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस हैकर्स का निशाना बन गयी हैं। इस बार एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ (Ileana D'CRUZ) हैकर्स के निशाने पर आ गई हैं। बिग बुल अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज़ का ट्विटर अकाउंट हैक(Twitter Account Hacked) कर लिया गया है । बॉलीवुड ब्यूटी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को जानकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है ।



 


इलियाना ने अपने प्रशंसकों और दोस्तों से भी अनुरोध किया कि वे उनके अका उंट से मिलने वाले किसी भी ट्वीट या संदेशों को नजरअंदाज करें । अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज को लेकर इलियाना ने लिखा, अरे आप लोग! मैं अपने ट्विटर अकाउंट तक नहीं पहुंच सकती और मेरा मानना है कि इसे हैक कर लिया गया है । यदि आपको कोई मैसेज मिल जाए तो कृपया किसी भी ट्वीट या संदेश को अनदेखा करें।
बता दें कि बीते साल में एक्ट्रेस ईशा देओल, आशा भोंसले ,उर्मिला मातोंडकर, सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर सुसैन खान, नील नितिन मुकेश और कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक किए गए थे।
मालूम हो कि कुछ हफ्ते पहले इलियाना ने खुलासा किया था कि वह बॉडी डिस्मॉर्फिया से पीड़ित हैं । अपनी समस्या के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था, चाहे आप किस साइज के हों, चाहे आप किस नंबर पर हों, आपको हमेशा खुद पर गलती मिलेगी । वर्क फ्रंट पर इलियाना को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ बिग बुल में देखा गया था । आगे वह रणदीप हुड्डा के साथ अनफयेर और लवली में नजर आएंगी । फिल्म में इलियाना डीक्रूज एक हरियाणवी लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म में उनका नाम लवली है।


Tags: