Housefull 5: वीकेंड पर दिखाया अपना दम, वीकेंड पर 150 करोड़ पार

Update: 2025-06-16 01:18 GMT
Housefull 5 : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और सोनम बाजवा जैसे 20 सितारों से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. रिलीज के दो-तीन दिन बाद ही फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही थी. हालात ऐसे थे कि इस बात पर संशय था कि यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं. हालांकि 'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है|
'हाउसफुल 5' Housefull 5 के वीकेंड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह काफी जबरदस्त रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपना दम दिखाते हुए शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही 'हाउसफुल 5' का कुल कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपए हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड पर 'हाउसफुल 5' Housefull 5 की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी शाम के शो में देखी गई। सुबह के शो में 9.29% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दोपहर में 29.13%, शाम को 35.29% और रात के शो में 22.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
बजट से काफी दूर है फिल्म
'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने भले ही रिलीज के 9वें दिन 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन इसे अपना बजट निकालने के लिए अभी भी काफी मेहनत करनी होगी। दरअसल, 'हाउसफुल 5' Housefull 5 का बजट कथित तौर पर 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसका साफ मतलब है कि अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने अब तक अपने बजट का आधा ही कमाया है।
Tags:    

Similar News