Housefull 5 First Day Advance Booking: पॉपुलर हुई 'हाउसफुल 5', महज कुछ घंटों में कमाए इतने करोड़

Update: 2025-06-02 04:12 GMT
Housefull 5 First Day Advance Booking:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ‘हाउसफुल 5’ के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. साल की ये मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है|
हाउसफुल 5’ की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है. फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी 11 हजार 714 टिकट बिक गए हैं. इसी के साथ 48.84 लाख रुपए कमा लिए हैं और ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 2.88 करोड़ रुपए हो गया है|
दो वर्जन में रिलीज होगी ‘हाउसफुल 5’:
‘हाउसफुल 5’ का बजट कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 375 करोड़ रुपए है. फिल्म इकलौती ऐसी फिल्म है जिसके दो वर्जन (5ए और 5बी) एक साथ पर्दे पर रिलीज होंगे. ‘हाउसफुल 5’ के अलग-अलग वर्जन का क्लाइमैक्स अलग-अलग होगा|
फिल्म के 4 पार्ट्स ने कमाए 500 करोड़ से ज्यादा:
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से पहले इसके 4 पार्ट्स रिलीज हुए जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे|
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
कुल: 502.01 करोड़
‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर अहम रोल में हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी हसीनाएं भी ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा हैं|
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘हाउसफुल 5’ के बाद एक्टर के पास एक के बाद एक कई फिल्में लाइन अप हैं. एक्टर के पास ‘भूत बंगला’, ‘कन्नप्पा’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं|
Tags:    

Similar News