HOT PHOTOS : मां बनने के बाद सपना चौधरी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी और पहले बच्चे की खबरें चर्चा में थीं।

Update: 2020-11-11 15:10 GMT

जनता से रिश्ता  वेबडेस्क |  हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी और पहले बच्चे की खबरें चर्चा में थीं।इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पति वीर साहू संग करवा चौथ मनाते हुए फोटोज भी शेयर कीं। अब वो वापस वर्क मोड में लौट चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में नया फोटोशूट कराया है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।सपना व्हाइट कलर के ट्राउजर और कोट में नज़र आ रही हैं। उन्होंने बालों में दो साइड बन बनाया हुआ है। सबसे ज्यादा ध्यान उनकी नीली लिप्स्टिक ने खींचा है। इस लुक में सपना बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज में कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इससे पहले सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ करवाचौथ सेलिब्रेट किया था। शेयर की गई तस्वीरों में सपना के पति वीर साहू भी नजर आ रहे हैं। सपना इन तस्वीरों में अपने व्रत खोलने की रस्म करते हुए दिखाई दीं। सपना चांद को देखने के बाद अपने पति को देख रही हैं तो वहीं उन्हें मिठाई खिलाती भी दिखाई दीं।

सपना चौधरी ने पिछले महीने अक्टूबर में एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इसी साल जनवरी महीने में शादी की थी, लेकिन परिवार में किसी की मौत होने पर इसका खुलासा नहीं किया था। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। सपना की तरह उनके पति वीर साहू भी हरियाणा के रहने वाले हैं। वो सिंगर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर हैं।



Tags:    

Similar News

-->