जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सीरियल कसौटी जिंदगी की (Kasauti Zindagi Ki) में प्रेरणा के किरदार से सबका दिल जीतने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. इस बार लेकिन श्वेता ने बड़े दिनों बाद अपने अलग अवतार से लोगों का ध्यान खींचा है. बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में श्वेता आग बरसा रही हैं. यही नहीं ठीक इसी तरह उनकी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने भी अपनी स्विमिंग पूल अवतार से सनसनी मचाई है. पलक ने भी अपनी ब्‍लैक मोनोकिनी में अपनी तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं.

Full View

श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, "जब भी शक में हो तो, स्विम कर आओ…" श्वेता के इस हॉट अंदाज़ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


वहीं पलक भी इसी पूल में नज़र आ रही हैं.ब्‍लैक मोनोकिनी और ब्लू ट्रॉउज़र में पलक का ये रूप देखने लायक है. बता दें कि पलक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सनसनी मचाती हैं. मालूम हो कि श्वेता त‍िवारी प‍िछले द‍िनों सोनी चैनल के शो मेरे डेड की दुल्‍हन में एक्‍टर वरुण बडोला के साथ नजर आई हैं.

Tags: