सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्हें अपने प्रोजेक्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। कभी डांस से तो कभी सॉन्ग से, वह फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने एक नया म्यूजिक वीडियो लॉच किया है। जिसमें वह एक फ्रेश फेस लेकर आये। नए गाने 'मैं चला' में सलमान खान ने प्रज्ञा जयसवाल को इंट्रोड्यूज किया है। सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही प्रज्ञा जयसवाल लाइमसाइट में आ गयी हैं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसमे उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है।




प्रज्ञा जयसवाल का यह लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में वह ब्लैक बैकलेस गाउन पहने नजर आ रही हैं। वीडियो किसी शूटिंग सेट का लग रहा है। जहां प्रज्ञा को पैपराजी ने स्पॉट किया। अपने स्लिट गाउन में प्रज्ञा ने भी कैमरे के लिए कई पोज दिए। प्रज्ञा का यह नया लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उन्हें जमकर लाइक्स मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रज्ञा जायसवाल के अलावा मीका सिंह और यूलिया वंतूर भी 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान के इस शो में अब तक कई सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों के प्रामोशन के लिए आ चुके हैं।


Tags: