Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट की नाक के नीचे से सवि को लेकर फुर्र होगी सई, लगेगी पाखी के तन बदन में आग
पाखी को नहीं पता चलेगा कि सई उसके घर में घुस गई है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में विराट अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सई को सबक सिखाने के लिए विराट कुछ भी करने के लिए तैयार है। विराट की हरकतों ने सई को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर कर दिया है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) में अब तक आपने देखा कि विराट सई को जेल में बंद कर देता है। जेल में सई खूब हंगामा मचाती है। दूसरी तरफ सवि सई को मिस करने लगेगी। हालांकि विराट सवि को संभालने की पूरी कोशिश करेगा। इसी बीच सई की जिंदगी में एक और नया तूफान आने वाला है।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई फोन पर बात करने की कोशिश करेगी। सई विराट को फोन लगाएगी। विराट सई को ब्लॉक कर देगा। इसी बीच DIG थाने में पहुंच जाएंगे। सई को देखकर DIG हैरत में पड़ जाएंगे।
DIG की मदद से जेल से बाहर आएगी सई
टीवी के गलियारे की मानें तो DIG की मदद से सई विराट को सबक सिखाएगी। DIG के कहने पर पुलिस सई को छोड़ देगी। सई बिना देर किए विराट के घर में घुस जाएगी। सई को विराट के साथ देखकर सई इमोशनल हो जाएगी। वहीं पाखी सवि की वजह से सोफे पर सोएगी। पाखी को नहीं पता चलेगा कि सई उसके घर में घुस गई है।