Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो की शुरुआत डीसीपी विराट चव्हाण से हुई थी, जिनका किरदार नील भट्ट ने निभाया था। उनके अपोजिट आयशा सिंह नजर आई थीं, जिन्होंने सई का किरदार निभाया था। शो एक बार फिर लौट आया है। जी हां, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। दरअसल, अब शो का री-रन दोपहर 12 बजे टेलीकास्ट हो रहा है। शो को दोबारा देखने के बाद फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि डीसीपी विराट चव्हाण का यादगार किरदार निभाने वाले नील भट्ट शो 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो शूट कर रहे हैं। विराट की वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और फैंस सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हैं। अक्टूबर 2020 से जुलाई 2025 तक चले शो में विराट ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। लोगों को सवी और विराट की जोड़ी खूब पसंद आई थी। हालांकि, जून 2023 में शो में लीप आया और मेकर्स ने नए किरदारों को शामिल किया। जिसके बाद नील का ट्रैक शो से खत्म हो गया।
इस बीच, एक नए प्रोमो की शूटिंग की खबर सामने आई है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि इस प्रोमो में शो के पुराने और नए ट्रैक का मेल हो सकता है। वहीं कुछ इसे सिर्फ़ पुरानी यादों को ताज़ा करने की मार्केटिंग रणनीति बता रहे हैं। मेकर्स की तरफ़ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन अफवाहों ने साबित कर दिया है कि नील भट्ट के फैन्स उन्हें विराट चव्हाण के किरदार में भूले नहीं हैं। विराट की वापसी हो या उनका कैमियो, दर्शकों को लेटेस्ट अपडेट का इंतज़ार रहेगा।
Tags: