जैद दरबार से इस दिन करेंगी शादी गौहर खान, डेट हुई फिक्स...

गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक ऑफिशियलि रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।

Update: 2020-11-02 12:56 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक ऑफिशियलि रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। गौहर और जैद एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज खूब शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी वायरल हो रही हैं। लेकिन अब तो दोनों की शादी की डेट सामने आई है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई के होटल में होगी और 2 दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा। खबरें यह भी हैं कि दोनों जो हाल ही में गोवा गए थे, वहां दोनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

अब यह खबर सच है या झूठ ये तो सिर्फ गौहर और जैद ही बता सकते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

इस्माइल ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Tags:    

Similar News

-->