Ganesh Chaturthi :भक्ति में लीन हुईं अंकिता लोखंडे

Update: 2025-08-28 02:44 GMT
Ganesh Chaturthi : देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीवी जगत के कई सेलेब्स भी इसके रंग में रंगे नजर आए। अब हाल ही में टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी और अंकिता लोखंडे ने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखिए इन हसीनाओं के जश्न की एक झलक।
अंकिता लोखंडे ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर में गणपति बप्पा का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने धूमधाम से उनकी पूजा भी की।
उन्होंने अपने पति विकास जैन के साथ गणेश जी की पूजा करते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने अपने घर में गणपति बप्पा का एक छोटा सा मंडप बनाया और उसे फूलों से सजाया। गणपति बप्पा की मूर्ति और उनके मंडप की सजावट बेहद प्यारी लग रही है।
परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, 'बप्पा आ गए हैं। मेरे घर के, मेरे दिल के बप्पा। आप भी पधारें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।'
Tags:    

Similar News