पहली बार ऐसे साथ दिखे कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण, 'आशिकी 3' की तरफ ये इशारा तो नहीं?

जिसका डायरेक्शन जाने माने निर्देशक अनुराग बसु करने जा रहे हैं।

Update: 2022-11-17 07:13 GMT
बुधवार रात ब्यूटी अवॉर्ड नाइट में कई बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला। इस दौरान एक जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। वो थे दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन। दोनों को साथ में देखकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक और दीपिका के फैंस दोनों को साथ देख काफी एक्साइटिड नजर आए। इस दौरान रेड कारपेट पर कार्तिक ने दीपिका का बड़ी सी स्माइल के साथ वेलकम किया। फिर दोनों ने जमकर पपाराजी को पोज दिए। अब इस बीच बड़ी खबर ये है कि दोनों की फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। गॉसिप्स हैं कि दोनों 'आशिकी 3' में साथ काम कर सकते हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इस अवॉर्ड नाइट से ढेरों वीडियो और फोटो साथ आई है। दोनों को साथ देख फैंस भी खूब रिएक्ट करते दिखे। कुछ बोले ये उनका ड्रीम पेयर है तो कुछ ने बोला कि दीपिका कार्तिक के अपोसिट बहुत अच्छी लग रही हैं। देखते ही देखते चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट के चलते साथ नजर आए हैं। ये अपकमिंग प्रोजेक्ट 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) बताया जा रहा है। इससे पहले भी खबरें आई थी कि दोनों 'आशिकी 3' के लिए साथ में काम कर सकते हैं। दोनों को बुधवार रात अवॉर्ड नाइट में देखकर ये गॉसिप्स तेज हो गए। हालांकि अभी तक इन खबरों पर ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है।
'आशिकी 3' का ऑफिशियल ऐलान, आशिक बनेंगे कार्तिक आर्यन
सितंबर 2022 में ही 'आशिकी' फ्रेंचाइजी (Aashiqui Franchise) के मेकर्स ने ऐलान किया था कि वह इसकी तीसरी किश्त बनाने जा रहे हैं। इस ऐलान के साथ ही ये भी निर्माताओं ने कंफर्म कर दिया था कि 'आशिकी 3' के लीड एक्टर कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन होंगे, जिसका डायरेक्शन जाने माने निर्देशक अनुराग बसु करने जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News