हिमेश रेशमिया संग Alka Yagnik ओल्ड फोटो देख फैंस हैरान

हिमेश रेशमिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

Update: 2021-06-16 09:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिमेश रेशमिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस फोटो को देखकर हैरानी में हैं। कई लोगों को हिमेश ऐक्टर फारुख शेख जैसे लग रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम भिड़े बता रहे हैं। कुल मिलाकर हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरान है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि हिमेश उम्र के साथ छोटे हो गए हैं।

तस्वीर में दिखा अलग लुक

वायरल तस्वीर में हिमेश के साथ अल्का याग्निक भी हैं। हिमेश ने चेक वाली शर्ट पहनी है। हिमेश इसमें बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे। रीसेंटली हिमेश रेशमिया का गाना 'सुरूर 2021' रिलीज हुआ है। इसके बाद से ये तस्वीर वायरल है। लोगों ने इस पर मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, हम सभी को पता है कि ये फारुख शेख सर हैं। एक ने लिखा है, टाइम के साथ इनकी उम्र भी कम हो रही है।


पसंद किया जा रहा 'सुरूर 2021

हिमेश रेशमिया का ऐल्बम आपका सुरूर 2006 में आया था, इसके बाद आप से मौसिकी (2016) अब सुरूर 2021 रिलीज हुआ है। इसमें हिमेश पुरानी स्टाइल में टोपी लगाए दिख रहे हैं। उनका यह ट्रैक यूट्यूब पर 33 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। लोगों के इस पर मिले-जुले रिऐक्शंस हैं। कुछ को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग इसको क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं।

हिमेश रेशमिया ने रिलीज किया 'सुरूर 2021' का पहला गाना, फैन्स बोले- वैक्सीन

रिऐलिटी शो में निभा रहे जज की भूमिका

फिलहाल हिमेश रेशमिया 'इंडियन आइडल 12' में बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह म्यूजिक रिऐलिटी शो सा रे गा मा पा चैलेंज, द वॉइस इंडिया और सुपरस्टार सिंगर में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। 

Tags:    

Similar News

-->