आमिर खान का लुक देख चौंके फैंस

Update: 2023-10-05 11:31 GMT
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ब्रेक पर हैं। मगर पैप्स के बीच आए दिन वो ख़बरों में बने रहते हैं। पिछली रात आमिर को फिल्मनिर्माता आशुतोष गोवारिकर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया है। यहां हर कोई आमिर को देखकर दंग रह गया। 58 वर्षीय आमिर एकदम नए अवतार में नजर आए। उनका हेयरस्टाइल चेंज था। सुपरस्टार का गीक लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
आमिर हमेशा की भांति कैजुअल एथनिक अटायर में नजर आए। व्हाइट एंड ब्लू स्ट्राइप्ड शॉर्ट कुर्ता और मैचिंग ब्लू एथनिक ट्राउजर में हैंडसम लगे। अपने लुक को आमिर खान ने लैदर जूती, सिग्नेचर आईग्लासेज के साथ कंप्लीट किया। मिडिल पार्टेड लॉन्ग वेवी हेयरडो में आमिर खान को देख प्रशंसक हैरान हैं। आमिर के नए लुक को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। किसी को आमिर का एक्सपेरिमेंट अच्छा लगा। प्रष्नको का कहना है वो इस लुक में बहुत यंग लग रहे हैं।
तो कईयों ने आमिर खान को ट्रोल किया। लोगों ने कहा कि फ्लॉप फिल्मों के पश्चात आमिर का ऐसा हाल हो गया है। कुछ ने तो आमिर को पहचानने से ही मना कर दिया। इस पर एक शख्स ने आमिर को मंगल पाडे कहा। दूसरे ने लिखा कि आमिर स्माइलिंग जोकर की भांति नजर आ रहे हैं। एक अन्य शख्स ने कहा- ये रैंचो से सीधा वायरस कैसे बन गए? इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है, सोशल मीडिया पर आमिर खान का ये लुक छाया हुआ है।
Tags:    

Similar News