'हे भगवान' गाने में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग देख इमोशनल हुए फैंस

आम्रपाली दुबे की एक्टिंग देख इमोशनल हुए फैंस

Update: 2022-03-27 12:19 GMT
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपनी अदाकारी से गर्दा उड़ा देती हैं। उनके पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस काफी बिजी चल रही हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'हम है दूल्हा हिंदुस्तानी' (Hum Hain Dulha Hindustani) का इमोशनल सॉन्ग 'हे भगवान' (He Bhagwan) रिलीज किया गया था। जिसमें आम्रपाली दुबे की एक्टिंग देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस गाने में आम्रपाली दुबे बेहद इमोशनल दिखाई दे रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे रोती नजर आ रही हैं, क्योंकि वो जहा होती हैं वहां किसी की मौत हो जाती है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ-साथ दिनेश लाल यादव भी लीड रोल में हैं। इस गाने को धनंजय मिश्रा और अविया दुबे ने मिलकर गाया है। जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने के लिरिक्स सुनकर ही इस बात का पता चलता है कि ये गाना काफी इमोशनल है। गाने में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है।
Full View

'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' में समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता, रवि अरोड़ा, अंजय रघुराज और कुमार सौरव सिन्हा जैसे कलाकारों ने कमाल की भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म स्वर्गीय असलम शेख द्वारा निर्देशित और अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर आफताब द्वारा निर्मित है।
आम्रपाली दुबे के पास आने वाले समय में और भी कई फिल्में हैं, जैसे कि 'कलाकंद', 'साजन', 'रोमियो राजा', 'लव विवाह डॉट कॉम', 'डोली सजा के रखना' और 'शादी मुबारक'। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार उनके हर एक फैन को होता है। अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि उनकी ये सभी फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी या फिर पानी पी कर रह जाएंगी।
Tags:    

Similar News