Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul)की शादी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने दी। शादी के बाद सुनील शेट्टी पैपराजी से मिलने के लिए वेडिंग वेन्यू से बाहर निकले और सबको मिठाई बांटी। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने बताया की अथिया और केएल राहुल की शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने शादी की बात को कंफर्म करते हुए कहा, "अभी फेरे भी हो गए हैं और शादी भी हो गई है तो ऑफिशियली अब मैं फादर इन लॉ भी बन चुका हूं।" सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर एक्टर को ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।
फैंस दे रहे अथिया (Athiya Shetty) और राहुल को बधाई
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और बी-टाउन के इस नए कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुनील शेट्टी जी आपकी बेटी और दामाद की जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "नए जोड़े को शादी की ढ़ेरों शुभकामनाएं।" बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई है। इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया था और इसमें केवल 100 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था।
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शाम 4 बजे सात फेरे लिए थे। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि शादी के सभी रस्में पूरी होने के बाद यह कपल शाम 6.30 बजे के बाद पैपराजी को पोज देने के लिए वेडिंग वेन्यू से बाहर निकलेगा। ऐसे में आपकी अथिया और केएल राहुल की इस ग्रैंड वेडिंग पर क्या राय है, यह हमें कमेंट करके जरूर बताएं।