नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो गई थी। फेस्टिवल की चकाचौंध बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी देखने को मिली है। इन सेलिब्रिटीज में ईशा देओल तख्तानी का नाम भी शामिल है, जो इस खास पर्व के मौके पर अपने एथनिक अवतार से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

जी हां एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में हम उन्हें पर्पल कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में देख सकते हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि यह रंग शक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। यह रंग उन्होंने मां सिद्धिदात्री को समर्पित किया है। वह लिखती है कि 'मां सिद्धिदात्री की उपस्थिति दुनिया को रोशन करने वाली दिव्य प्रकाश की किरण की तरह है'।


अपने इस लुक को उन्होंने गोल्डन कलर के झुमकों से पूरा किया था और बालों में बन व माथे पर बिंदी फेस्टिवल वाइब्स लाने के लिए लगाई थी। दोनों ही तस्वीरों में हो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि नवरात्रि के इस त्यौहार में नौ अलग-अलग रंगों की खासियत ईशा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर के बयां की हैं।


नवरात्रि के पावन मौको को ईशा ने नौ अलग अलग रंगों के साथ मनाने की तैयारी कर रखी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए ही सबको नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा देओल ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी की है।


वह जल्द ही फिल्म 'एक दुआ' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म रुद्र में अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी।


Tags: